कैमूर के बहेरी में मारपीट के दौरान फायरिंग, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मारपीट और फायर करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : भभुआ के बहेरी गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी रविशंकर पांडेय को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Kaimur News : थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बहेरी गांव निवासी स्व. रामबचन पांडेय के पुत्र रविशंकर पांडेय के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अवैध देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत पर गये पति-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप

इस मामले में बहेरी गांव निवासी लवकुश पांडेय की पत्नी अर्चना देवी ने भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे उनके पति और पुत्र भोलू पांडेय खेत घूमने गये थे. इसी दौरान गांव के रविशंकर पांडेय, उनके पुत्र अमरेश पांडेय और धनंजय पांडेय ने उनके पति और पुत्र के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी.

Also Read : बक्सर में मस्जिद-दुकान विवाद पर टाउन थाने में आधी रात तक चली पंचायत, अफवाह फैलाने वालों पर FIR की चेतावनी

चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची महिला

अर्चना देवी के अनुसार, पति और पुत्र की चीखने की आवाज सुनकर वह अपने भतीजे राजन पांडेय के साथ मौके पर पहुंचीं. वहां उन्होंने देखा कि रविशंकर पांडेय और उनके पुत्र पति व बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे. बीच-बचाव करने पर आरोपितों ने उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की.

Also Read : चौसा-सरेंजा संपर्क सड़क बदहाल, जगह-जगह बने गड्ढे; बारिश में जान जोखिम में डालकर चल रहे राहगीर

अमरेश ने कट्टे से की फायरिंग

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान अमरेश पांडेय और धनंजय पांडेय कट्टा लेकर खड़े थे. अमरेश पांडेय ने कट्टे से एक फायर कर दिया. ग्रामीणों को मौके की ओर आते देख आरोपित कट्टा फेंककर वहां से भाग निकले.

रविशंकर की निशानदेही पर कट्टा और खोखा बरामद

भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित रविशंकर पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर एक अवैध देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बक्सर में 23 सितंबर को निकलेगी भगवान वामन की भव्य रथयात्रा, गांव-गांव चल रहा संपर्क अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन