बक्सर में मस्जिद-दुकान विवाद पर टाउन थाने में आधी रात तक चली पंचायत, अफवाह फैलाने वालों पर FIR की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बक्सर आदर्श नगर थाना

Buxar Jama Masjid Waqf Complex : बक्सर में जामा मस्जिद वक्फ परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना से इलाके में तनाव फैल गया है. प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की है. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Buxar Jama Masjid Waqf Complex : बक्सर शहर के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद वक्फ परिसर की एक दुकान में तोड़फोड़ की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्थिति नियंत्रण में है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधी रात तक टाउन थाना में चली बैठक

घटना के बाद शुक्रवार देर रात तक बक्सर टाउन थाना में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक हुई. इसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मामले को लेकर चर्चा की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वक्फ कटरे से जुड़ा विवाद अपनी जगह है, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दोनों पक्षों से भरवाया गया बंध पत्र

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के लोगों से बंध पत्र भरवाया गया. प्रशासन की ओर से यथास्थिति बनाए रखने और शांति भंग नहीं करने की हिदायत दी गई. अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि से बचने को कहा, जिससे इलाके का माहौल खराब हो.

जुमे की नमाज के बाद गरमाया था माहौल

बताया गया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लाउडस्पीकर से एलान किया गया. इसके बाद तेल मिल की दीवार ढहाने और हजारों रुपये की नकदी समेत कीमती मोटर ले जाने की घटना को लेकर विवाद बढ़ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के प्रबुद्ध और प्रभावशाली लोगों को थाना बुलाया गया.

एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी अनुसार बक्सर में जामा मस्जिद वक्फ परिसर में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने नामजद सात आरोपियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही पुलिस-प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है.

बक्सर आदर्श नगर थाना व जामा मस्जिद | Prabhat Khabar Network
जामा मस्जिद की तस्वीर

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ी

घटना के बाद ठठेरी बाजार और जामा मस्जिद के आसपास के व्यावसायिक इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. टाउन थाना की गश्ती गाड़ियां लगातार इलाके में भ्रमण कर रही हैं. प्रशासन का उद्देश्य किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को रोकना और इलाके में सामान्य माहौल बनाए रखना है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बक्सर की गंगा-जमुनी तहजीब को बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन की आईटी सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है.

भड़काऊ पोस्ट पर दर्ज होगी एफआईआर

पुलिस के अनुसार, फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स समेत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही है. किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट, वीडियो या गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से बिना पुष्टि किसी सूचना को साझा नहीं करने की अपील की है.

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा गया है. पुलिस की तैनाती और लगातार गश्त के बीच फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बक्सर में जामा मस्जिद के कटरा स्थित तेल मिल में लूटपाट का आरोप, 30 से 40 अज्ञात समेत 7 पर शिकायत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन