बक्सर : पटना-डीडीयू मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन दो घंटे तक रहा बाधित, महानंदा एक्सप्रेस के दो बोगी बेपटरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Mahananda Express : आरा जंक्शन के पास महानंदा एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला। पटना-डीडीयू रेलमार्ग पर दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित।

विज्ञापन

Mahananda Express : पटना-डीडीयू रेलमार्ग पर आरा जंक्शन के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. अप महानंदा एक्सप्रेस की एक बोगी के दो पहिए पटरी से उतर गए. घटना के बाद अप लाइन पर रेल परिचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरा स्टेशन से खुलने के बाद हुआ हादसा

बताया जाता है कि ट्रेन आरा स्टेशन से खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर बेपटरी हो गई. अचानक झटका लगने से बोगी में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

कई ट्रेनें हुईं विलंबित

महानंदा एक्सप्रेस के बेपटरी होने से पटना-डीडीयू मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से चलीं. कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.

तकनीकी खराबी को माना जा रहा कारण

आरा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बोगी को पटरी पर लाने के बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया है. रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है.

ALSO READ : बक्सर : राजपुर के देवढ़िया गांव में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, कपड़ा, अनाज और पशु चारा समेत लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन