Kaimur News : पावरग्रिड के समीप वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 9:21 PM

विज्ञापन

शुक्रवार की रात रामगढ़-देवहलिया पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रामगढ़. शुक्रवार की रात रामगढ़-देवहलिया पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड नंबर नौ के रहने वाले शशि कुमार पिता स्वर्गीय कलूटी धोबी के रूप में की गयी है. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात तेज आयी आंधी तूफान के दौरान शशि बाजार में किसी काम से गये थे. घर आने के दौरान पावर ग्रिड के समीप सड़क पार करने लगे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. आसपास के लोगों द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, शशि की असामयिक मौत से जहां पत्नी सुकरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मृतक के अविवाहित तीन बेटे व एक बेटी के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया. दरअसल, मजदूरी का काम कर रहे शशि के दो बेटे बिहारी व गोलू परिवार के जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली व अन्य शहर में मजदूरी करने गये थे. सबसे छोटा बेटा प्रिंस दिव्यांग है, जो माता-पिता व छोटी बहन शोभा के साथ घर पर रहता है. पिता की मौत की खबर मिलने के बाद बाहर मजदूरी का काम कर रहे दोनों बेटे घर के लिए निकल पड़े हैं. वही, घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी गौतम खरवार सहित कई लोग मृतक के घर मातमपुर्सी में पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स देने का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन