कैमूर : दुर्गावती में ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटे लोग रोती बिलखती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

कैमूर के दुर्गावती में कंक्रीट लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप बुधवार की सुबह कंक्रीट लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. हादसे में बाइक चला रहा महिला का बेटा बाल-बाल बच गया. मृतका की पहचान चांद थाना क्षेत्र के चंदोस गांव निवासी रामायण बिंद की पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है.

बेटे के साथ कंपनी में काम करने जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, कुसुम देवी अपने बेटे हरि के साथ बाइक से एक निजी कंपनी में काम करने जा रही थी. जैसे ही दोनों छांव रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप पहुंचे, उसी दौरान जीटी रोड की तरफ से छांव रोड में आ रहे कंक्रीट लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना के बाद आसपास के लोगों और कंपनी कर्मियों की भीड़ मौके पर जुट गयी. लोगों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर मृतका का शव सड़क पर रखकर छांव रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया. ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को भी कब्जे में लिये जाने की जानकारी है.

सासाराम: कोचस में मच्छरों का आतंक, फॉगिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी, डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन