कैमूर : दुर्गावती में कंटेनर से 29 पाड़ा बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे मवेशी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती पुलिस ने एनएच-19 पर एक कंटेनर से 29 पाड़ा बरामद किए हैं। इस मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 स्थित डिडखिली टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान कंटेनर से 29 पाड़ा बरामद किये गये. मामले में पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

टोल प्लाजा के पास रोका गया कंटेनर

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि मोहनिया की ओर से एक कंटेनर में पशुओं को लादकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी. टीम ने एनएच-19 पर डिडखिली टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.

कंटेनर में बेरहमी से बांधे गये थे 29 पाड़ा

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली. कंटेनर के अंदर 29 पाड़ा मिले, जिन्हें कथित तौर पर बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पशुओं को कानपुर, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था.

चालक समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर अहमद, पिता अफसार, निवासी उमरी, थाना पूरा मुक्ति, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश और अरमान खान, पिता निजाम खान, निवासी मानधाता, थाना जेठवारा, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

कंटेनर जब्त, पशुओं को पशु मेला भेजा गया

पुलिस ने 29 पाड़ा के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर को भी जब्त कर लिया है. बरामद सभी पशुओं को नुआंव स्थित पशु मेला में सुपुर्दगी में दे दिया गया है. पुलिस अब मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर डिडखिली टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि कंटेनर से 29 मवेशी बरामद किये गये और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

खेत में ये तरीका अपनाएंगे तो बढ़ेगी सब्जियों की पैदावार, कैमूर में किसानों को वैज्ञानिकों ने दी जरूरी जानकारी


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन