कैमूर में युवती से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, दो पक्षों में मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थाना में आवेदन देने पहुंची युवती | Prabhat Khabar Network

थाना में आवेदन देने पहुंची युवती | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के फखराबाद गांव में छेड़खानी के प्रयास का विरोध करना एक युवती और उसके परिवार को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Kaimur news : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के फखराबाद गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. एक युवती ने रास्ते में छेड़खानी के प्रयास और विरोध करने पर रॉड व धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

घायल लक्ष्मी कुमारी ने कुदरा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह रविवार शाम घर से दुकान जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद छह-सात लोगों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी का प्रयास किया. शोर मचाकर वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को लेकर वापस गई, जहां आरोपितों ने रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया.

दोनों पक्षों के लोग घायल

हमले में लक्ष्मी कुमारी और उनकी बहन गुंजन कुमारी घायल हो गईं. दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभारी थानाध्यक्ष राजिया ने बताया कि फखराबाद गांव में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए भोला शंकर पासवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन