1857 की क्रांति में बाबू कुंवर सिंह की अदम्य पराक्रम को याद कर कृतज्ञ हो गये लोग

शहर के इंडोर स्टेडियम परिसर में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया.
कटिहार . शहर के इंडोर स्टेडियम परिसर में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पदाधिकारी, क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया व उनको नमन किया. माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद विजय उत्सव समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. समारोह में दर्जनों वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदानों को याद कर उनकी गाथा के बारे में विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम समापन के बाद परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. जहां कार्यकाल पूरा होने के कारण अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव राममूर्ति सिंह, कोषाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने तीन साल के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया. उपरांत अध्यक्ष विकास सिंह ने कमेटी भंग करने की घोषणा की और नई कमेटी गठन करने का परिषद के पदाधिकारी से अनुरोध किया. परिषद के मुख्य संरक्षक पंकज सिंह ने बताया कि क्योंकि तीन साल कमेटी का पूरा हो गया है. इसीलिए नई कमेटी का गठन आवश्यक है. सिंह ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में नई कमेटी का चुनाव होगा. इस चुनाव में परिषद के इच्छुक व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं. उन्होंने बताया पहले सर्वसम्मति से एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जायेगा. अगर सहमति नहीं बनी और दावेदार ज्यादा रहे तो चुनाव के माध्यम से नई कमेटी का गठन होगा. बैठक में परिषद के संरक्षक पंकज सिंह, अरविंद सिंह, राममूर्ति सिंह, लालमोहन सिंह, मौसम कुमार सिंह, शंभू सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुनील कुमार सिंह, बौआ, जितेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, संजय सिंह, चंदन सिंह, बिपलब सिंह, एसपी सिंह, प्रेम शंकर सिंह, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, कुमार गौरव, भास्कर सिंह, विनय सिंह, पुतुल सिंह, मनोज सिंह, कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, सत्यम समदर्शी, विवेक सिंह राठौड़, कुमार सिंह, करण कुमार प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




