Kaimur News : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, मारपीट

छेड़खानी का विरोध करने गये एक पिता को उस वक्त काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब आक्रोशित युवक द्वारा हुजूम बनकर 15 से 20 की संख्या में चिकित्सक पिता के घर पहुंचकर घर के आगे लगी कार के शीशे, घर, लाइब्रेरी व अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ चिकित्सक को मारपीट कर घायल कर दिया गया
नुआंव. छेड़खानी का विरोध करने गये एक पिता को उस वक्त काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब आक्रोशित युवक द्वारा हुजूम बनकर 15 से 20 की संख्या में चिकित्सक पिता के घर पहुंचकर घर के आगे लगी कार के शीशे, घर, लाइब्रेरी व अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ चिकित्सक को मारपीट कर घायल कर दिया गया. हालांकि, चिकित्सक की तरफ से भी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया. उक्त घटना में दोनों पक्ष द्वारा 19 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. थाने को दिये आवेदन में नुआंव गांव के एक पीड़ित पिता द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से नुआंव के रहने वाले आरुष शर्मा उर्फ लालू शर्मा पिता अलगू शर्मा द्वारा उनकी बेटी के साथ अश्लील इशारे व छेड़खानी का प्रयास किया जा रहा था, जिसको लेकर 12 मार्च को वह उसकी शिकायत उसके पिता से करने घर गये थे. पिता ने बेटे को समझाने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया था. किंतु 15 मार्च को 11 बजे आरुष अपने 20 से 25 साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार, लाठी डंडा और रॉड लेकर आया और हॉस्पिटल पर बैठी पत्नी लक्ष्मी और साली सुषमा के साथ बदतमीजी व हाथापाई करने लगे. पत्नी के गले से सोने की चेन खीच लिया. काउंटर में रखे 4600 निकाल लिये, हॉस्पिटल का शीशा व फर्नीचर तोड़ दिया गया, जिसके बाद हमें ढूंढ़ते हुए घर पहुंच गये और सामने लगी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और लाठी डंडे से मेरे ऊपर हमला कर दिया गया, जिससे मेरे सिर, बांह व पीठ में चोट आयी है. उक्त कांड में नौ लोगों पर नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, दूसरे पक्ष से लालू शर्मा पिता अलगू शर्मा द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है की गर्ल स्कूल के सामने वह सामान खरीदने के लिए गये थे, तब तक पीछे से हाथ में चाकू, रॉड फाइटर से लगभग 18 से 20 की संख्या में सिद्धांत मौर्य पिता विजय मौर्या व मंटू यादव सहित सभी लोगों द्वारा हमला कर दिया गया, जिसमें सिद्धांत द्वारा चाकू लेकर सिर पर वार किया गया जिसमें वह गंभीर रूप घायल होकर नीचे गिर पड़ा. इस दौरान आरोपितों द्वारा जेब में रखे 45000 रुपये निकाल लिये गये और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गयी. उक्त घटना में दोनों पक्ष से घायल तीन लोगों का इलाज नुआंव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया. बहरहाल, पुलिस दोनों पक्ष का आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष उक्त संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि दोनों तरफ से आवेदन मिला है, प्राथमिकी दर्ज कर उक्त कांड में जितने भी लोग दोषी होंगे उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जायेगा. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




