इ-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 3:36 PM
स्थानीय शहर के डड़वा रेलवे ओवरब्रिज पर इ-रिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये.
मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के डड़वा रेलवे ओवरब्रिज पर इ-रिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी कन्हैया चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र राजू कुमार और लालबहादुर सिंह के 23 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सिंह शामिल बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रामगढ़ से अपने गांव कर्मा जा रहे थे. इसी दौरान डड़वा रेलवे ओवरब्रिज पर एक इ-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गये. घटना के समय पास से ही गुजर रही मोहनिया भाग तीन की जिला पर्षद सदस्य गीता पासी ने देखा, तो दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां भर्ती कर उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










