कैमूर में पुलिस का बड़ा अभियान, 36 आरोपित गिरफ्तार, शराब, हथियार, मवेशी और नकदी बरामद

भभुआ थाना की तस्वीर
Kaimur News : कैमूर पुलिस ने जिले भर में एक बड़ा अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, अवैध हथियार, मवेशी और नकदी भी जब्त की है. इसके अलावा, वाहन जांच में 2.62 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है.
Kaimur News : कैमूर पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सघन छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 36 आरोपितों को गिरफ्तार किया. अभियान के दौरान पुलिस ने शराब, अवैध हथियार, वाहन, मवेशी और नकदी भी बरामद की. वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2.62 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.
विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारियां
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार को जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार गिरफ्तार किए गए 36 आरोपितों में 14 शराब के सेवन, 8 वारंट, 4 पशु क्रूरता अधिनियम, 3 हत्या के प्रयास, 2 शराब कांड, 1 आर्म्स एक्ट तथा 4 अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं.
छापेमारी में शराब, हथियार और नकदी बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने 137 लीटर देशी शराब, एक देसी कट्टा, 95 मवेशी, दो कंटेनर, एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल तथा 83,890 रुपये नकद बरामद किए.
वाहन जांच में 2.62 लाख रुपये जुर्माना
जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान 205 वाहनों की जांच की गई. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
अपराध नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Also Read : पटना में राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










