चिकित्सकों के ओपीडी बहिष्कार से भभुआ सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, इमरजेंसी सेवा रही जारी

Updated:
विज्ञापन
अरवल व मोहनिया के डॉक्टरों पर हमले के विरोध में 22 जुलाई को ओपीडी का बहिष्कार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kaimur News : चिकित्सकों पर हमलों के विरोध में बिहार के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया. भभुआ सदर अस्पताल में भी सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं. डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

Kaimur News : अरवल सदर अस्पताल और मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर बुधवार को भभुआ सदर अस्पताल सहित पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया. इस दौरान नियमित ओपीडी पूरी तरह बंद रही.

चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठी मांग

भासा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हमले के दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अस्पतालों में हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की. संगठन का कहना है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

इमरजेंसी सेवाएं रहीं सामान्य

ओपीडी बहिष्कार के बावजूद अस्पताल में इमरजेंसी और जीवनरक्षक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं. चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी, ताकि आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

बहिष्कार के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण सिंह, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित होने और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने तक संगठन अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता रहेगा.

Also Read : बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज



विज्ञापन
Ranjeet Kr Patel

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kr Patel

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन