भभुआ-मोहनिया मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन
भभुआ-मोहनिया मुख्य मार्ग पर हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर

Kaimur News : भभुआ-मोहनिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटों के बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ-मोहनिया मुख्य मार्ग पर रतवार गांव के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

भभुआ से मोहनिया जा रहा था युवक

घायल की पहचान भभुआ नगर के पूरब पोखरा निवासी अनूप शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार रात बाइक से भभुआ से मोहनिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रतवार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई.

सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोट

हादसे में अनूप शर्मा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर हेड इंजरी और चेहरे पर गहरे जख्म पाए गए. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात



विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन