कैमूर: बिना कोचिंग NEET-2026 में सफल हुई रामगढ़ की वर्षा, कठिन परिस्थितियों में रची सफलता की मिसाल

Author Sanjay jaiswal|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
छात्रा को मिठाई खिलाती शिक्षिका रिंकी शर्मा | Prabhat Khabar Network

छात्रा को मिठाई खिलाती शिक्षिका रिंकी शर्मा | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ की होनहार छात्रा वर्षा कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के NEET-2026 परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पिता के निधन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है.

विज्ञापन

Kaimur News : रामगढ़ की होनहार छात्रा वर्षा कुमारी ने बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के दम पर यह उपलब्धि हासिल की. वर्तमान में वर्षा जी.बी. कॉलेज, रामगढ़ में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं.

NEET Success Story : पिता के निधन के बाद भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

वर्षा के पिता अजय शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है. इसके बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी और नियमित अध्ययन जारी रखते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया.

शिक्षिका ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

वर्षा की सफलता पर आदर्श बालिका प्लस टू विद्यालय की शिक्षिका रिंकी शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि वर्षा ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत से बिना कोचिंग के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है.

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

वर्षा के परिवार में एक भाई अमन शर्मा और एक बहन तनु कुमारी हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने वर्षा की सफलता को रामगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन