कैमूर में सर्विस रोड पर अवैध वसूली करते युवक गिरफ्तार, जेब से 3,400 रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के मोहनिया शहर में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक युवक को वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को गश्ती के दौरान वाहनों के चालकों से जबरन पैसे वसूलने की सूचना मिली थी. तलाशी में आरोपी के पास से 3400 रुपये बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : मोहनिया शहर के चांदनी चौक से लगभग 100 मीटर पश्चिम दक्षिणी लेन स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान वार्ड संख्या-16, मोहनिया निवासी हरिओम सिंह (पिता- अनिल सिंह) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वाहनों के चालकों से जबरन वसूली की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान सूचना मिली कि सर्विस रोड पर कुछ लोग ऑटो रिक्शा एवं अन्य वाहनों के चालकों को मारपीट का भय दिखाकर जबरन रुपये वसूल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी में 3,400 रुपये बरामद

गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से वाहनों से कथित रूप से वसूले गए 3,400 रुपये बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद राशि को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नगर पंचायत ने वसूली को बताया अवैध

मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि रात 2 बजे से सुबह 3 बजे के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी स्थान पर वाहनों से वसूली का कोई वैध प्रावधान नहीं है. ऐसे में इस अवधि के दौरान की जा रही वसूली पूरी तरह अवैध है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपित

पुलिस ने आरोपी हरिओम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध वसूली में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं.

Also Read : कौआकोल पीएचसी में ओपीडी सेवा ठप, डॉक्टरों के बहिष्कार से मरीज परेशान



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन