ढाई लाख का सामान लेकर दो चोर भागे, दो पकड़ाये

स्थानीय शहर के वार्ड 16 में गुरुवार की रात घर में घुसे चोरों द्वारा ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. जबकि, दो चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया.
मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के वार्ड 16 में गुरुवार की रात घर में घुसे चोरों द्वारा ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. जबकि, दो चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया. इस दौरान दो चोर चोरी का सामान लेकर भागने में सफल रहे. चोरी करते पकड़े गये आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव निवासी रतन सिंह का पुत्र चेतन सिंह व बारे गांव निवासी श्याम प्यारे का पुत्र काजू पासवान शातिल बताया जाता है. इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. आवेदन भभुआ थाना के मारिचांव गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम के पुत्र मिलन कुमार द्वारा दिया गया है. दिये आवेदन में कहा गया है मेरा निजी मकान मोहनिया वार्ड 14 में है और थोड़ी ही दूरी पर ही मेरी बहन का मकान भी वार्ड 16 में है. गुरुवार की रात करीब 11 बजे फोन आया कि आपके बहन के घर में चोर घुसे है. पता चलने पर मैं और मेरी पत्नी दोनों रास्ते में जाते वक्त गिर गये, जिससे मेरे पैर में चोट आ गयी. फिर भी मैं किसी तरह वहा पहुंचा तो पता चला चोर घर के अंदर है, लोगों द्वारा कहने पर गेट का ताला तोड़ा गया, जिसकी वजह से दो चोर पकड़ लिये गये. जबकि, दो चोर भागने में सफल हो गये. भागे चोरों द्वारा करीब ढाई लाख के सामान की चोरी कर ली गयी है. इसमें दो सोने की चेन, झुमका, पैजनी, टाइटन की घड़ी, फूल के बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी. पकड़े गये दोनों चोर को पुलिस को सौंप दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि चोरी के मामले में आवेदन मिला है. दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










