कैमूर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने खेल रही तीन बहनों को रौंदा, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद खेत में गयी स्कार्पियो | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के चैनपुर में सड़क किनारे खेलते हुए तीन सगी बहनों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Chainpur Scorpio Accident Kaimur : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव में सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खेल रही तीन सगी बहनों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो खेत में जा घुसी, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. तीनों बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है.
kaimur News : सड़क किनारे खेल रही थीं तीनों बहनें
घायलों की पहचान बिड्डी गांव निवासी सुभाष राम की पुत्रियां सुनैना कुमारी, काजल कुमारी और राधा कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार तीनों बच्चियां गांव की सड़क किनारे खेल रही थीं. तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद खेत में घुसी स्कॉर्पियो, चालक फरार
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी. चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
तीनों बच्चियां गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










