सोते रह गये घर के लोग, चोर ले उड़े जेवर व नकदी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 13 Nov 2025 4:14 PM
चोर उनके घर के कमरे से सोने चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर निकलते बने
भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के सिलड़ी गांव स्थित एक घर के लोग बुधवार रात सोये रह गये और चोर उनके घर के कमरे से सोने चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर निकलते बने. इस चोरी मामले में पीड़ित सिलड़ी गांव निवासी रामजी सिंह के बेटे राकेश पटेल ने भभुआ थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में पुलिस को बताया है कि बुधवार देर रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गये थे. इसी बीच घर के पीछे से चोर छत पर चले आये और फिर सीढ़ी के सहारे कमरे में घुसकर पांच हजार नकद सहित सोने-चांदी के गहने ले उड़े. गुरुवार सुबह जब सभी लोग जागे, तब जाकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. मामले में पीड़ित के आवेदन पर अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










