चोरी की साइकिलों के साथ चोर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चोरी की साइकिलों के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
भभुआ सदर.
शहर से महंगी साइकिलों की चोरी कर ग्रामीण इलाकों में बेचने के मामले में भभुआ थाना की पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. धराये साइकिल चोर सिकठी गांव निवासी अगनु बिंद का बेटा संतोष कुमार बताया जाता है. उसकी निशानदेही पर गांव के विभिन्न घरों से चोरी की चार साइकिलों को भभुआ पुलिस ने बरामद किया है. एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि धराया चोर पहले मुंबई में रहकर काम धंधा करता था. दो-तीन माह पहले वह गांव आया और जब जीविका चलाने में कठिनाई आने लगी, तो वह भभुआ शहर में आकर साइकिल की चोरी करने लगा. इस बीच पुलिस लगातार बाइक चोरों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान सूचना मिली, तो थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार और एएसआइ लकी आनंद ने शातिर साइकिल चोर को उसके गांव से धर दबोचा, जिसके निशानदेही पर गांव के विभिन्न घरों से चार चोरी की साइकिलों को बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही पुलिस चोरी की साइकिल खरीदने के मामले में खरीदारों पर भी कानूनी कार्रवाई करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










