बेलौड़ी गांव में युवक ने कई लोगों पर किया हमला, एक गंभीर
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में बुधवार को एक विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार बुधवार को विक्षिप्त युवक राह चलते लोगों के साथ मारपीट कर रहा था और जो भी सामने आ रहा था, उस पर हमला कर दे रहा था.
विज्ञापन
मोहनिया शहर.
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में बुधवार को एक विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार बुधवार को विक्षिप्त युवक राह चलते लोगों के साथ मारपीट कर रहा था और जो भी सामने आ रहा था, उस पर हमला कर दे रहा था. इसी दौरान युवक ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को ग्रामीणों की सहायता से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को अपने कब्जे में लेकर मोहनिया थाना ले आयी. जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. उसे चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. पकड़े गये युवक की पहचान व उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










