सुबह से शहर का पश्चिम बाजार रहा जाम, फंसे स्कूली बच्चे
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS. बुधवार को पश्चिम बाजार स्थित जायसवाल दुर्गा स्थान के समीप एक व्यवसायी की ओर से सड़क पर ही मिनी ट्रक खड़ा कर पेंट आदि का सामान उतारे जाने से सुबह से ही एकता चौक से सिवों चौक तक भीषण जाम लग गया.
विज्ञापन
सड़क पर खड़े मिनी ट्रक से सामान उतारने के कारण घंटों बाधित रहा आवागमन
व्यापारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का लगाया आरोप
भ
भुआ
सदर
. बुधवार को पश्चिम बाजार स्थित जायसवाल दुर्गा स्थान के समीप एक व्यवसायी की ओर से सड़क पर ही मिनी ट्रक खड़ा कर पेंट आदि का सामान उतारे जाने से सुबह से ही एकता चौक से सिवों चौक तक भीषण जाम लग गया. सुबह-सबेरे लगे जाम के कारण स्कूली बच्चों सहित वाहन सवार लोग घंटों फंसे रहे. भीषण जाम के चलते कई स्कूली वाहनों को रास्ता बदलकर सकरी गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरना पड़ा. वहीं सुबह के समय बाजार जाम रहने से राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.गौरतलब है कि शहर के अतिव्यस्त और सबसे पुराने पश्चिम बाजार में छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 300 से अधिक दुकानें हैं. इस बाजार में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक खरीदारों का आना-जाना होता है. बावजूद इसके, भारी ट्रैफिक दबाव के कारण यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है.बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या पर शहर प्रशासन ने अब तक कोई ठोस ध्यान नहीं दिया है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने वादे पूरे किये हैं. इसके कारण व्यापारी, दुकानदार और आम लोग लगातार जाम की समस्या से जूझ रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










