रुपये छिनतई के बाद पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दर्जनों वाहन जब्त

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.गुरुवार को दिनदहाड़े शिक्षक से 32 हजार रुपये की झपट्टा मारकर हुई छिनतई के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आ गयी. एसपी के आदेश पर शहर के हर चौक-चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुदरा.

कुदरा. गुरुवार को दिनदहाड़े शिक्षक से 32 हजार रुपये की झपट्टा मारकर हुई छिनतई के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आ गयी. एसपी के आदेश पर शहर के हर चौक-चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों वाहन जब्त किये गये. पुलिस ने चालकों के कागजात, हेलमेट और पहचान की जांच की. बता दें कि गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक से बैग छीनकर उसमें रखे 32 हजार रुपये लेकर फरार हो गये थे. घटना के बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिये. कुदरा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है . लुटेरों की पहचान की कोशिश हो रही है. इधर, बगैर कागजात और हेलमेट के पकड़े गये वाहनों को जुर्माना लेकर छोड़ा गया. इस बारे में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि अब सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनना जरूरी होगा . इससे दुर्घटना में जान-माल की रक्षा होगी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन