शराब पीकर झगड़ा कर रहे दो भाइयों को पुलिस ने पकड़ा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां का मामला

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के खरिगावां में शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे दो भाइयों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों भाई खरिगावां निवासी स्वर्गीय गोकुल बिंद के पुत्र मारकंडे बिंद व रामप्रवेश बिंद हैं. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरिगावां में मारकंडे बिंद व रामप्रवेश बिंद शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिन्हें देख दोनों भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन