चार सिरकटे शवों की नहीं सुलझी गुत्थी, घटनास्थल पहुंचे डीआइजी

झाड़ियों से लेकर वीडियो फुटेज तक की बारीकी से जांच
झाड़ियों से लेकर वीडियो फुटेज तक की बारीकी से जांच तकनीकी साक्ष्यों व संदिग्धों को लेकर एसपी के साथ किया मंथन रामगढ़. थाना क्षेत्र में 60 घंटे के भीतर दुर्गावती नदी व अभैदे नहर किनारे दो सूटकेस और दो बोरियों में निर्मम तरीके से सिरकटे शवों की गुत्थी 94 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा नहीं सुलझने पर गुरुवार की शाम अभैदे नहर किनारे घटना स्थल पर शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी सत्य प्रकाश पहुंच पूरे मामले की बारीकी से जांच की. डीआइजी ने घटनास्थल व उसके आसपास की झाड़ियों का निरीक्षण किया, एक-एक पहलू की बारीकी से जांच करते हए डीआइजी ने मौके पर मौजूद रामगढ़ थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा से मंगलवार रात शव बरामदगी से जुड़े वीडियो फुटेज को मांग उसे गंभीरता से देखा. इसके साथ ही उन्होंने एसपी हरिमोहन शुक्ला से हत्या के उद्भेदन को लेकर अब तक की जांच, संदिग्धों व तकनीकी साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की. कुछ देर तक पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मंथन करने के बाद डीआइजी पुलिस काफिले के साथ मोहनिया की ओर रवाना हो गये. इधर, लगातार मिल रहे शवों और अब तक पहचान व गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल बना हुआ है. मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे. ,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










