Kaimur News : फाइनेंस कर्मी से 58900 रुपये की लूट की घटना निकली झूठी

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :28 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News :  फाइनेंस कर्मी से 58900 रुपये की लूट की घटना निकली झूठी

थाना क्षेत्र के हजरा पुल के समीप गुरुवार की शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 58900 की लूट की बात झूठी निकली. फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा पुलिस की जांच को देख थाना पहुंच पैसे को लौटा दिया.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के हजरा पुल के समीप गुरुवार की शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 58900 की लूट की बात झूठी निकली. फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा पुलिस की जांच को देख थाना पहुंच पैसे को लौटा दिया. गौरतलब है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मी बक्सर निवासी पंकज मिश्रा द्वारा गुरुवार को अज्ञात दो बाइक सवार के विरुद्ध हथियार के बल पर कलेक्शन का 58900 लूटे जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अपने फर्द बयान में पंकज मिश्रा ने बताया था कि वह कलेक्शन का पैसा लेकर भभुआ ऑफिस में जमा करने के लिए जा रहा था, तभी हजरा पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उससे हथियार के बल पर कलेक्शन का 58900 छीन लिये थे और पैसा छीनने के बाद वह दोनों पश्चिम दिशा की तरफ भाग निकले. पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की गयी. पुलिस की जांच को देखकर फाइनेंस कंपनी का कमी पंकज मिश्रा अपना भेद खुलने को लेकर भयभीत हो गया. उसे लगा की पुलिस जांच में उसका झूठ पकड़ा जायेगा. पुलिस उसे तक पहुंचती उससे पहले ही वह पुलिस के पास पहुंचा और पूरी सच्चाई बतायी और पैसों को लौटा दिया. भभुआ-धरौली पथ पर मौजूद हजरा पुल पर सालों पहले इस तरह की घटनाएं होती थी, लेकिन विगत कई सालों से वहां इस तरह की घटनाएं नहीं हो रही हैं और पुलिस द्वारा भी लगातार क्षेत्र में गश्ती की जा रही है. इससे इस तरह की लूट की घटनाएं बंद हो गयी हैं, लेकिन इस प्राथमिकी के बाद क्षेत्र में फिर दहशत का माहौल कायम हो गया था. हर तरफ इसी बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि हजरा पुल फिर से लूट का अड्डा बन रहा है. लेकिन पुलिस जांच के दौरान पंकज मिश्रा ने अपने झूठ को स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष सच्चाई बयान की और फाइनेंस कंपनी का पैसा भी लौटा दिया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. गुरुवार के शाम हजरा पुल के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना को सुनकर लोग शाम में उधर जाने से हिचक रहे थे. लेकिन पुलिस की जांच के दौरान ये सारी घटना झूठी साबित हुई. पुलिस के समक्ष फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा सच्चाई बयान करते हुए सभी पैसे को लौटा दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा पैसों को लौटते हुए बताया गया उसके घर पर उसकी बहन की शादी है और उसे जमीन को भी छुड़वाना था, जिसके लिए उसे पैसे की आवश्यकता थी. कलेक्शन के बाद उसके पास जो पैसा मिला था, तो उसे बहन की शादी और जमीन छुड़वाने में लगाने की बात उसके दिमाग में आयी. इसके बाद उसने इस तरह की योजना बनायी थी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस जांच में इस बात का खुलासा होता, उससे पहले ही पंकज मिश्रा ने पुलिस के समक्ष सच्चाई बयान करते हुए पैसे को लौटा दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पैसा मिलने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन