ePaper

Kaimur News : 52 पेटी शराब के साथ वाहन चालक गिरफ्तार

Updated at : 29 Apr 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : 52 पेटी शराब के साथ वाहन चालक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के देवहलिया के रास्ते कोचस जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 52 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रामगढ़. थाना क्षेत्र के देवहलिया के रास्ते कोचस जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 52 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक इनोवा व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के उसराव गांव निवासी स्वर्गीय अमरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र बसंती यादव हैं. जानकारी के मुताबिक, रात में गुप्त सूचना मिल कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया के रास्ते रोहतास जिले के कोचस जाने वाली सड़क से दो वाहनों पर भारी मात्रा में शराब की खेप जा रही है. सूचना पर मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उक्त टीम द्वारा उक्त मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दी गयी. जांच के कुछ देर बाद देवहलीया की तरफ से एक इनोवा तेज गति से रामगढ़ की तरफ आ रही थी. उन्हें एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख रुकवा दिया. अचानक वाहन तेज कर गाड़ी उक्त मार्ग से घूमकर कच्ची सड़क होते हुए भागने की प्रयास किया. इसके उपरांत उक्त टीम द्वारा तत्काल पीछा किया गया. पीछा के दौरान इनोवा का चक्का रास्ता खराब होने के कारण फंस गया. इसके कारण इनोवा में सवार वाहन चालक के साथ भारी मात्रा में शराब को जब्त कर ली गयी. साथ ही मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. अंधेरा के फायदा उठा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति फरार हो गये. पुलिस ने इनोवा की जब तलाशी ली, तो इनोवा से ब्लू लाइन देसी शराब 33 कार्टन, किंगफिशर बियर 13 कार्टन, 8 पीएम डाटा पैक 4 कार्टन और रॉयल स्टॉल अंग्रेजी शराब दो कार्टन बरामद किया है. पुलिस ने शराब को जब्त कर थाने ले आयी. साथ ही इनोवा कार व मोटरसाइकिल के साथ इनोवा चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कार थाने ले आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया 504 लीटर देसी शराब के साथ एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक इनोवा व एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन