कुदरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने छीने 32 हजार व कागजात

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसबीआइ से पैसे निकालकर घर जाने के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

कुदरा.

थाना क्षेत्र के भभुआ मोड़ के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधी एक व्यक्ति से 32 हजार नकद व जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, कुदरा के लालपुर निवासी अवध कुमार सिंह गुरुवार को कुदरा के एसबीआइ से पैसे निकालने के लिए गये थे. 32 हजार रुपये की निकासी कर एक प्लास्टिक में पासबुक चेक व पैसे रखकर घर के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये बाइक सवार दो अपराधियों ने प्लास्टिक में रखे कागजात और पैसे को झपट्टा मारकर छीन कर फरार हो गये. इसकी सूचना डायल 112 पर दी गयी. कुदरा थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि इसकी सूचना पीड़ित ने दी है. लेकिन अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन