Kaimur News : बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व रुपये लूटे

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :18 Apr 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व रुपये लूटे

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सराय पथ पर गणेश मंदिर के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने एक बाइक सवार को हथियार दिखाकर बाइक, रुपये व मोबाइल की लूट करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

रामगढ़. शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सराय पथ पर गणेश मंदिर के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने एक बाइक सवार को हथियार दिखाकर बाइक, रुपये व मोबाइल की लूट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़ित स्थानीय थाना पहुंचा. सूचना पर थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ उक्त मामले की जांच में जुट गये. जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव निवासी बासगीत मल्लाह के पुत्र अनिल कुमार निषाद ढलाई कार्य करता है. शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में ढलाई का कार्य चल रहा था. पीड़ित अनिल निषाद अपने साइड देखने के लिए अपने गांव चेहरिया से बाइक से इमलिया जा रहा था. इसी बीच उक्त स्थल पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक, मोबाइल व पैसा लूटकर फरार हो गये. घटना को लेकर पीड़ित तत्काल स्थानीय थाना पहुंचा. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करने में जुट गयी. जबकि, घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर नहर की सड़क के किनारे खेत से पीड़ित का मोबाइल स्थानीय पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों द्वारा पैसा, बाइक और मोबाइल हथियार दिखाकर ले लिया गया था. घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूरी पर पीड़ित का मोबाइल बरामद कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन