Kaimur News : 26 से 30 तक 756 विद्यालयों में होगी निबंध, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता
Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 19 Jun 2025 9:00 PM
आगामी 26 से 30 जून तक जिले के 756 सरकारी विद्यालयों में बदलते बिहार व प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
भभुआ नगर. आगामी 26 से 30 जून तक जिले के 756 सरकारी विद्यालयों में बदलते बिहार व प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में वर्ग छह से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इधर, प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एसके सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा है कि पाठ्य सहगामी क्रियाओं को जीवन कौशल विकास के लिए ग्रहणशील व मूल्यपरक बनाने हेतु शिक्षा मंत्री के निर्देश पर बदलते और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साथ ही निर्देश में कहा है कि 26 से 30 जून तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता में वर्ग छह से 12 वीं के बच्चे शामिल होंगे. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं सुनहरे और सुरक्षित भविष्य के लिए छात्रवृत्ति योजना, विकसित प्रगतिशील बिहार की पहचान हर समय हर घर तक बिजली, सड़क, पानी का इंतजाम विषय पर अपनी राय रखेंगे. इसके अलावा बदलाव की बहार मुफ्त साइकिल पोशाक, पाठ्य पुस्तक व शिक्षण सामग्री का उपहार, प्रगतिशील बिहार और तकनीक, नीति निर्णय की महती जिम्मेदारी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, इतना बदल गया बिहार, सुरक्षित समाज के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम, बच्चियों का सम्मान सेनेटरी पैड का इंतजाम, नशामुक्त बिहार और खुशहाल बिहार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिहार की पहचान, हमारे विद्यालय बदल रहे हैं, कला, खेल और वर्तमान बिहार, बिहार के गांवों में बदलाव की नयी तस्वीर, बिहार-रोजगार की बहार विषय पर लेख, पेंटिंग या पोस्टर बनायेंगे. = दो श्रेणी में विद्यालय स्तर पर होगी प्रतियोगिता बदलते बिहार व प्रगतिशील बिहार पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर दो श्रेणी में होगी. प्रथम श्रेणी में वर्ग छह से आठ के छात्र शामिल होंगे, तो द्वितीय श्रेणी नौवीं से 12 वीं के छात्र छात्राएं शामिल होंगे. प्रतियोगिता चेतना सत्र के बाद प्रथम दो घंटी में होगी. छात्र अपनी इच्छानुसार निबंध लेखन व पेंटिंग या पोस्टर प्रतियोगिता के लिए मुख्य विषय या किसी एक विषय का चयन कर सकेंगे. एक छात्र अधिकतम दो विधा में भाग ले सकते हैं. दोनों श्रेणी व प्रत्येक विधा में अलग-अलग विजेता घोषित किये जायेंगे. प्रतिभागी छात्रों को चार्ट पेपर पर पेंटिंग व पोस्टर बनाने होंगे, जिसके लिए आवश्यक सामग्री मसलन चार्ट पेपर, पेंसिल, कलर आदि का इंतजाम स्कूल करेगा. प्रतियोगिता के लिए हॉल या खुले स्थान का उपयोग किया जा सकेगा. प्रतियोगिता में तीन निर्णायक प्रतियोगिता में तीन निर्णायक होंगे, ये निर्णायक संस्थान में कार्यरत शिक्षक या बाहर के कला के मर्मज्ञ भी हो सकते हैं. परिचर्चा के लिए पांच मिनट मिलेगा. पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता के लिए एक घंटे का समय होगा. साथ ही प्रत्येक श्रेणी और विधा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र पुरस्कृत किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










