ePaper

महाशिवरात्रि को लेकर केशरिया से पटा शहर, कल निकलेगी शिव की बारात

Updated at : 13 Feb 2026 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर केशरिया से पटा शहर, कल निकलेगी शिव की बारात

डडवां में होगा शिव जी का तिलक, दुर्गा पड़ाव में होगा शिव विवाह

विज्ञापन

#डडवां में होगा शिव जी का तिलक, दुर्गा पड़ाव में होगा शिव विवाह #महाशिवरात्रि पर सुबह में निकाला जायेगा भव्य जुलूस मोहनिया शहर. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मोहनिया शहर केशरिया झंडा से पट गया है, जहां समिति के लोग तैयारी में जुट गये हैं, ताकि कोई कमी न रह जाये. मालूम हो कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव विवाह व भव्य जुलूस निकाला जायेगा. रविवार की सुबह जागेश्वर मंदिर से भव्य बाइक जुलूस गाजा-बाजा के साथ एनएच 30 मोड़ होते हुए बरेज गांव तक जायेगी. वहां से लौटकर जुलूस शहर में भ्रमण करते हुए दुर्गा पड़ाव में समाप्त होगा. जबकि इसी दिन शाम में जागेश्वर मंदिर से शिव बारात भव्य रूप से निकाली जायेगी, जिसमें कई देवी-देवताओं का रूप धारण कर लोग शामिल रहेंगे. बारात मंदिर से शुरू होकर डडवां जायेगी, जहां शिवजी का तिलकोत्सव मनाया जायेगा. इसके बाद शिव बारात शहर में भ्रमण करते हुए दुर्गा पड़ाव पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से विवाह कराया जायेगा. इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिव विवाह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है. इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस पदाधिकारी व मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के हृदयस्थली चांदनी चौक से लेकर मुख्य सड़कों के किनारे केशरिया झंडा, बैनर व तिलंगी से सजावट की गयी है. सड़कों के किनारे लोहे के पोल में झंडा लगाकर विशेष सजावट की गयी है. स्टेशन रोड, भभुआ रोड सहित अन्य सड़कों पर केशरिया झंडा व लत्तर से सजा दृश्य अद्भुत लग रहा है. पूरा मोहनिया शहर केशरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है. सुरक्षा को लेकर तैनात किये गये मैजिस्ट्रेट व पुलिस जवान महाशिवरात्रि को लेकर मोहनिया में दर्जनों दंडाधिकारी व 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सभी मैजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति पहले ही कर दी गयी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाशिवरात्रि पूजा समिति द्वारा अपने वोलेंटियर को पहचान पत्र दिये जायेंगे. जुलूस के आगे, पीछे व बीच में बाइक पर सवार पुलिस जवान मौजूद रहेंगे. वाराणसी व मिर्जापुर से पहुंचेंगे कलाकार जिले के मोहनिया में महाशिवरात्रि पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस बार शिव बारात की झांकी में देवी-देवताओं का रूप धारण करने वाले कलाकार वाराणसी व मिर्जापुर से आयेंगे. इसके साथ ही हजारीबाग से विशेष प्रकार का बाजा मंगवाया गया है. पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शिव तांडव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. महाशिवरात्रि को यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं. क्या कहते हैं समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद केशरी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर सभी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें वाराणसी व मिर्जापुर से कलाकार आयेंगे. सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्या कहती हैं एसडीओ इस संबंध में एसडीओ रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर मैजिस्ट्रेट व पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंपी गयी है. जो भी अधूरी सड़क है, उसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन