ePaper

Kaimur News : सात अप्रैल से सुबह 6:30 बजे ही स्कूलों में बजेगी घंटी

Updated at : 04 Apr 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : सात अप्रैल से सुबह 6:30 बजे ही स्कूलों में बजेगी घंटी

चिलचिलाती धूप व बढ़ रहे लगातार तापमान को देखते हुए सरकार ने विद्यालय का संचालन अब मॉर्निंग में करने का निर्णय लिया है. आगामी सात अप्रैल से विद्यालय मॉर्निंग संचालन करने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के लिए एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. चिलचिलाती धूप व बढ़ रहे लगातार तापमान को देखते हुए सरकार ने विद्यालय का संचालन अब मॉर्निंग में करने का निर्णय लिया है. आगामी सात अप्रैल से विद्यालय मॉर्निंग संचालन करने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के लिए एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है. नया टाइम टेबल सात अप्रैल से एक जून तक लागू रहेगा. जारी आदेश के तहत जिले के सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहेंगे. इधर, विद्यालय का संचालन मॉर्निंग में करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा साहिल कुमार ने नया टाइम टेबल जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नये टाइम टेबल के मुताबिक, सभी प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल सुबह 6:30 बजे खुल जायेंगे व 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी. इसके बाद सुबह सात बजे से सात बजकर 40 मिनट पर पहली कक्षा संचालित की जायेगी. दूसरी घंटी 7:40 से 8:20 तक, तीसरी घंटी 8:20 से 9:00 बजे तक व इसके बाद 9:00 बजे से 9:40 बजे तक मध्यांतर होगा. इसके बाद 9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी, जबकि छठी 11:00 से 11:40 बजे तक व आखिरी घंटी 11:40 से 12:20 बजे तक संचालित होगी. वहीं, 12:20 से 12:30 यानी 10 मिनट का समय हेडमास्टर के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा व अगले दिन के लिए कार्य योजना व छात्रों को दिये गये गृह कार्य की समीक्षा व जांच के लिए होगी, इसके बाद स्कूलों से छात्रों की छूट्टी दे दी जायेगी. =दो जून से विद्यालयों में होगी गर्मी की छुट्टी गौरतलब है कि बढ़ते गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का संचालन विभाग द्वारा अब मॉर्निंग कर दिया गया है. विद्यालय मॉर्निंग संचालन एक जून तक होगा व एक जून के बाद दो जून से सभी विद्यालय में ग्रीष्म अवकाश की छुट्टी दी जायेगी. बोले अधिकारी ही संबंध मे जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने बताया सात अप्रैल से नये टाइम टेबल के अनुसार ही विद्यालयों का संचालन किया जायेगा. इसे लेकर सभी प्रधानाध्यापक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन