कैमूर: कुदरा में शराब तस्करी की खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही कार छोड़ भागा तस्कर

Updated:
विज्ञापन

जप्त शराब व कार | Prabhat Khabar Network

कैमूर के कुदरा में पुलिस ने छापेमारी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 96 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के तरहनी गांव के पास सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 96 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरहनी गांव के पास एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल मौके पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से कुछ क्षण पहले ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया.

डिक्की में मिली शराब की पेटियां

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में कई पेटियां रखी मिलीं. इनमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब की कुल मात्रा 96 लीटर बतायी है. इसके बाद कार और शराब को जब्त कर थाने लाया गया.

कार नंबर से मालिक की तलाश

पुलिस ने जब्त स्विफ्ट डिजायर कार का नंबर BR 45 C 74XX बताया है. कार के नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक की पहचान और तलाश में जुटी है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कार के स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. वहीं, फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

जप्त शराब व कार | Prabhat Khabar Network
जप्त शराब व कार | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन