चांदनी चौक पर फिर लगा भीषण जाम

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय शहर के चांदनी चौक पर रविवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के चांदनी चौक पर रविवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया. चांदनी चौक से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी, जिससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति ऐसी रही कि कई वाहनों को घंटों तक रेंगते हुए निकलना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदनी चौक पर लगभग हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है. ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव और अवैध पार्किंग के कारण दिन पर दिन स्थिति और भी खराब होती जा रही है. जाम में फंसे यात्रियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना हो रही इस परेशानी से मुक्ति मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन