राशन कार्ड में गलती तो तुरंत कराएं सुधार, भभुआ SDM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

फोटो.राशन कार्ड को लेकर बैठक करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
भभुआ अनुमंडल में पंचायत विकास दिवस पर राशन कार्डों के संशोधन को लेकर बैठक हुई. SDM अमित कुमार ने त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं. पात्रों को लाभ मिले और अपात्रों के नाम हटें, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है.
Bhabhua Ration Card Correction : पंचायत विकास दिवस के अवसर पर भभुआ अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्डों के संशोधन को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने की. इस दौरान राशन कार्ड में नाम, पता, परिवार के सदस्यों के विवरण और अन्य त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से सुधारने के निर्देश दिए गए.
Kaimur News : समय पर निपटाएं सभी संशोधन आवेदन
एसडीएम अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड संशोधन से जुड़े सभी आवेदनों का तय समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए और अपात्र लोगों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं.
आधार सीडिंग और ई-केवाईसी में लाएं तेजी
बैठक में आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि सभी लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
लाभुकों को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड संशोधन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच करें. साथ ही लाभुकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए.
पारदर्शी और त्रुटिरहित सूची तैयार करने पर जोर
एसडीएम ने कहा कि राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी है. इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर पात्र परिवारों को खाद्यान्न और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है. इसलिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और त्रुटिरहित सूची तैयार करते हुए निर्धारित समय के भीतर संशोधन कार्य पूरा किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










