जॉब कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने पर लोगों ने किया हंगामा

Published at :31 Jan 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने पर लोगों ने किया हंगामा

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में जॉब कार्ड बनवाने के लिए 500 रुपये मांगे जाने को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में जॉब कार्ड बनवाने के लिए 500 रुपये मांगे जाने को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया. अचानक इस हंगामे के कारण मनरेगा कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और देखते ही देखते वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. यहां मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. ग्रामीणों का आरोप था कि मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों द्वारा जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर 500 रुपये प्रति कार्ड की वसूली की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां जॉब कार्ड और पीएम आवास का लाभ लेने के लिए कर्मियों के द्वारा पैसे की मांग की जाती है. इसी बात को लेकर मनरेगा कार्यालय में पहुंचे लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया. इधर, इस हंगामे को देख रोजगार मेले में आये लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंच गये, जिससे मनरेगा कार्यालय लोगों से भर गया. आक्रोशित लोगों द्वारा किये जा रहे हंगामा को देख कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया. उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड के लिए किसी द्वारा भी यहां पैसा नहीं लिया जाता है, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाता है, तो इसकी जांच कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया हंगामा के बारे में उन्हें जानकारी मिली है. इस हंगामे के बारे में पता करने का प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि जो बात सामने आयी है उसमें पता चला है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अन्य लोगों से जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे की डिमांड की गयी थी. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पैसे की डिमांड की बात कही थी उन लोगों से मनरेगा कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मियों की पहचान भी करायी गयी, तो पता चला कि कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गयी है. बीडीओ ने कहा इस मामले की जांच की जा रही है, यदि किसी द्वारा भी पैसे की मांग की जा रही है, तो उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन