Kaimur News : रोहतास ने बक्सर को आठ विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : रोहतास ने बक्सर को आठ विकेट से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 शाहाबाद जोन में रोहतास जिला क्रिकेट संघ और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 शाहाबाद जोन में रोहतास जिला क्रिकेट संघ और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के बीच मैच खेला गया. इसमें रोहतास ने बक्सर को एकतरफा मैच में आठ विकेट से हरा दिया. सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 42.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनायी. बक्सर डीसीए की ओर से अमितोष ठाकुर ने 95 गेंद में 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. आशीष पांडेय ने 64 गेंद 27 रन, अक्षय मिश्रा 25 गेंद 18 रन और रवि कुमार 14, विवेक 11 व सुमित ने 10 रन बनाये. रोहतास डीसीए की ओर से हिमांशु सिंह ने 3 विकेट, अवधेश यादव, वीरु गुप्ता व अंकित कुमार ने 2-2 और राज किशोर ने 1 विकेट हासिल किया. बक्सर डीसीए के 180 रन के दिये लक्ष्य को रोहतास डीसीए टीम ने 30 ओवर में मात्र दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इसमें संत कुमार ने 79 गेंद पर 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. कृष आर्य ने भी अर्धशतक जमाते हुए 78 गेंद पर नाबाद 72 रन की पारी खेली. इसके अलावा प्रशांत पाठक ने 13 रन बनाये. बक्सर की ओर से रवि कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया. मैच में हिमांशु सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया. इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के अविनाश कुमार शुक्ला और कैमूर के रवि शंकर वर्मा थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार रहे. रविवार का मुकाबला औरंगाबाद डीसीए व रोहतास डीसीए के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन