ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद, मोहनिया में मेडिकल दुकानें रहीं ठप
Published by : kumarsuryakant Updated At : 20 May 2026 4:49 PM
दुकान बंद कर विरोध करते मेडिकल दुकानदार
Kaimur News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मोहनिया में एक दिन मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक और नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट पर दवाओं की बिक्री के बढ़ते कारोबार के विरोध में बुधवार को मोहनिया नगर समेत आसपास के क्षेत्रों की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं. कैमूर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय बंद का बड़ा असर देखने को मिला. सुबह से ही अधिकांश दवा दुकानें बंद रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवा खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जबकि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि मेडिकल की दुकान खुली रही.
सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग
दवा विक्रेताओं ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियां बड़े स्तर पर भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल दुकानदारों के व्यवसाय को प्रभावित कर रही हैं. साथ ही बाजार में नकली दवाओं की बढ़ती बिक्री आम लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. दुकानदारों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने और नकली दवाओं के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.
लोगों ने कहा की दवा का व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है. बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती है. सरकार को छोटे दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करते हुए उचित नीति बनानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










