लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चुनाव को लेकर लोगों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

अधौरा. प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास विभाग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं प्रखंड कार्यालय से लेकर पूरे बाजार भ्रमण करते हुए कई प्रेरक नारे लगा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया. सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, लोकतंत्र में भागीदारी हमारा अधिकार है और यह हम सबकी जिम्मेदारी भी है. इस अवसर पर पर्यवेक्षक वर्षा जायसवाल, डिंपल उपाध्याय व कई अन्य आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन