प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना परिसर में शनिवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

कर्मनाशा.

दुर्गावती थाना परिसर में शनिवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने की. बैठक में पूजा समितियों से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल रहे. थानाध्यक्ष ने दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों व सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित समिति पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रत्येक पूजा समिति को पंडाल व प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. प्रतिमा विसर्जन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व मार्ग के अनुसार ही करना होगा. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव, प्यारे लाल पासवान, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुन्ना ठाकुर सहित कई लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन