कैमूर में पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, यूपी के कुख्यात तस्कर समेत 2 गिरफ्तार, 9 गौवंश और 2 पिकअप जब्त

Author Amit Sinha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो.4. गिरफ्तार अरापित | Prabhat Khabar Network

फोटो.4. गिरफ्तार अरापित | Prabhat Khabar Network

कैमूर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और नौ गौवंशों को बचाया गया है. यह अभियान सीमावर्ती इलाकों में जारी रहेगा.

विज्ञापन

Kaimur Animal Smuggling News : कैमूर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे नौ गौवंशों को भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश के कई मामलों में वांछित तस्कर भी शामिल है.

Kaimur News : यूपी का कुख्यात तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांद थाना पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे कोनहरा पुल के पास वाहन जांच के दौरान यूपी-67T-6789 नंबर की पिकअप को रोका. तलाशी लेने पर उसमें सात गौवंश क्रूरतापूर्वक बंधे मिले. मौके से चांद थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी मथुरा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी कमलेश उर्फ बांके बिंद फरार हो गया.

बेलांव में दूसरी कार्रवाई, दो गौवंश बरामद

इसी क्रम में बेलांव थाना पुलिस ने पछेहरा पुल के पास एक अन्य पिकअप को पकड़कर उसमें लदे दो गौवंश बरामद किए. वाहन चला रहे सोनहन थाना क्षेत्र के परमालपुर निवासी रमेश नट (समाचार के अनुसार) को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यूपी में दर्ज हैं कई गंभीर मामले

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मथुरा प्रसाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के चंदौली, सैयदराजा और इलिया थानों में आर्म्स एक्ट, गोवंश हत्या निवारण अधिनियम तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं.

सीमावर्ती इलाकों में लगातार चल रहा अभियान

कैमूर जिले के उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. हाल के दिनों में कई वाहनों को जब्त किया गया है और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर दिन-रात वाहन जांच और गश्त बढ़ा दी है.

एसपी की चेतावनी

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध पशु तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.


विज्ञापन
Amit Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन