कैमूर में हेरोइन तस्करों की काली कमाई पर वार, तीन आरोपियों की जमीन-जायदाद जांचने पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कैमूर में हेरोइन तस्करों की काली कमाई पर वार

मोहनिया में पुलिस ने तीन हिरोइन तस्करों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की। अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने जमीन की मापी कर दस्तावेजों का सत्यापन किया।

विज्ञापन

Kaimur News : हेरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कैमूर पुलिस ने अब उनकी संपत्ति की जांच शुरू कर दी है. एसपी के निर्देश पर सोमवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की गई. इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ मोहनिया के अंचलाधिकारी निरंजन कुमार सुमन भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमीन से कराई गई जमीन की मापी

जांच के दौरान अमीन के माध्यम से संबंधित आरोपियों के नाम दर्ज जमीन की मापी कराई गई. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संपत्तियों का अवलोकन करने के साथ जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी ली. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अपनी आय के स्रोत के अनुरूप संपत्ति अर्जित की है या नहीं.

तीन तस्करों की संपत्ति जांच के दायरे में

पुलिस के अनुसार जांच के दायरे में मोहनिया वार्ड संख्या 11 स्थित बड़ी बाजार निवासी सलाहुद्दीन इद्रिशी, पिता स्व. नेजामुद्दीन इद्रिशी तथा वार्ड संख्या 15 के इस्लामगंज निवासी कल्लू, पिता इलियास अंसारी और सद्दाम गद्दी, पिता मुनीर गद्दी की संपत्तियां शामिल हैं.

तीन थानों की पुलिस रही मौजूद

संपत्ति जांच के दौरान मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार, सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र पंडित और चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद मौजूद रहे. अधिकारियों ने संबंधित जमीन की स्थिति और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई.

आय के स्रोत से संपत्ति का होगा मिलान

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हेरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों की आय के स्रोत और उनके द्वारा अर्जित संपत्ति का सत्यापन किया जा रहा है. इसी क्रम में जमीन की मापी कराकर संपत्ति का आकलन किया गया है. जांच के बाद यह सत्यापित किया जाएगा कि आरोपियों की संपत्ति उनकी आय के अनुरूप है या नहीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन