अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जीबी कॉलेज की डॉ मधुलता ने लिया भाग

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में ग्राम भारती महाविद्यालय की प्रो डॉ मधुलता शुक्ला ने भाग लिया

विज्ञापन

नुआंव. आइआइटी पटना द्वारा 11 से 14 अक्तूबर तक सोसाइटी ऑफ फिजिकल केमिस्ट्री के तत्वावधान में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में आमंत्रित ग्राम भारती महाविद्यालय की रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष व केमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया बिहार-झारखंड की समन्वयक प्रो डॉ मधुलता शुक्ला ने भाग लिया और व्याख्यान दिये. व्याख्यान का टॉपिक कॉपर ऑक्साइड नैनो कण संश्लेषण और डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी से गणना था. ज्ञातव्य हो कि स्पेक्ट्रोस्कोपी, डीएफटी स्टडी व गणना में उत्तर भारत में इक्के-दुक्के वैज्ञानिक ही कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रोफेसर शुक्ला का नाम भी शामिल हैं. यही नहीं अपने शोधों में स्पेक्ट्रोस्कोपी गणना के लिए पूरे भारत के वैज्ञानिक प्रो शुक्ला से संपर्क करते हैं. सेमिनार में प्रोफेसर शुक्ला को पोस्टर प्रस्तुतिकरण में जज बनाया गया था, जिसमें अपने पद की गरिमा को बखूबी निभाया और सेमिनार में प्रदर्शित पोस्टरों का मूल्यांकन किया. वृहद पैमाने पर आयोजित इस सेमिनार में विश्व के प्रमुख देशों में शामिल अमेरिका, जापान, चीन इत्यादि के प्रमुख वैज्ञानिकों ने अपने शोध पर आधारित लेक्चर दिये व सेमिनार में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन