कैमूर के दीपक तिवारी का ओडिशा प्रीमियर लीग में चयन, पुरी टाइटंस की ओर से खेलेंगे
उड़ीसा प्रीमियर लीग में चयनित खिलाड़ी दीपक तिवारी | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा निवासी दीपक तिवारी का चयन उड़ीसा प्रीमियर लीग के लिए हुआ है. वे पूरी टाइटंस टीम की ओर से क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे.
Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के सकरी गांव निवासी दीपक तिवारी का ओडिशा प्रीमियर लीग क्रिकेट के लिए चयन हुआ है. दीपक सकरी गांव निवासी गिरधर तिवारी के पुत्र हैं. लीग में वह पुरी टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.
आपके शहर में
20 से 26 सितंबर तक होगा टूर्नामेंट
ओडिशा प्रीमियर लीग का आयोजन आगामी 20 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाएगा. टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. दीपक के चयन की खबर मिलने के बाद उनके साथी खिलाड़ियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
बाल्यावस्था से ही क्रिकेट के प्रति रही रुचि
दीपक तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुदरा के एक निजी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है. बाल्यावस्था से ही उनकी रुचि क्रिकेट खेलने में रही है. जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए ओडिशा प्रीमियर लीग में चयन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है.
Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
लगन और जुनून के साथ क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे दीपक
दीपक के साथ घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेलने वाले आलोक राज ने बताया कि दीपक शुरू से ही क्रिकेट के प्रति पूरी लगन और जुनून के साथ समर्पित रहे हैं. उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है. ओडिशा प्रीमियर लीग में चयन को लेकर गांव और क्षेत्र के लोग दीपक को बधाई दे रहे हैं.
Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए