कैमूर: कुदरा में नकाबपोश चोरों ने ज्वेलर्स समेत कई दुकानों के तोड़े ताले, 5 से 7 लाख के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

कुदराथाना क्षेत्र के लालापुर के वार्ड संख्या-2 में नकाबपोश चोरों ने आलोक ज्वेलर्स सहित कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और सामानों पर हाथ साफ कर दिया. यह वारदात रात 1 से 2 बजे के बीच हुई, जिसमें चोरों ने सीसीटीवी के तार भी काट दिए. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Kaimur theft: स्थानीय थाना क्षेत्र के लालापुर वार्ड संख्या-2 में रविवार की देर रात नकाबपोश चोरों ने आलोक ज्वेलर्स समेत आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिए. दुकान संचालक के अनुसार, चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 से 7 लाख रुपये है.

रात 1 से 2 बजे के बीच वारदात

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात करीब एक से दो बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है. चोरों ने पहले ज्वेलर्स दुकान के मुख्य शटर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया.

सीसीटीवी कैमरों के तार काटे

वारदात के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी निशाना बनाया. कैमरों के तार काट दिए गए, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें. दुकान मालिक कृष्णा सोनी ने बताया कि चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह करीब सात बजे बगल के दुकानदार से मिली. सूचना मिलते ही उन्होंने डायल-112 पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद डायल-112 की टीम के साथ कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

सीसीटीवी में कैद वारदात
सीसीटीवी में कैद वारदात

फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजिया खातून ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन