पंचायतों में सहयोग शिविर के लिए रोस्टर जारी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 10 May 2026 4:52 PM
जन शिकायतों के निवारण के लिए रामपुर में लगेंगे सहयोग शिविर
जन शिकायतों के निवारण के लिए रामपुर में लगेंगे सहयोग शिविर रामपुर. मुख्य सचिव बिहार व जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु रामपुर प्रखंड में सहयोग शिविर आयोजित करने की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने बताया कि पूर्व से लागू लोक सेवा का अधिकार व लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अतिरिक्त अब सुलभ तरीके से समस्याओं के समाधान हेतु 19 मई से 21 जुलाई तक पंचायतवार शिविर लगाये जायेंगे. शिविर के सफल संचालन हेतु राजस्व अधिकारी नाज मजिद, बीपीआरओ ज्योति कुमारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सोनाली चंद्रा व बीपीएम जीविका अनिल कुमार चौबे सहित अन्य तकनीकी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. 19 मई बड़कागांव पंचायत भवन, 02 जून पसाई पंचायत भवन व खरेंदा पंचायत भवन, 16 जून बेलांव पंचायत सरकार भवन व कुड़ारी सामुदायिक भवन, 07 जुलाई जलालपुर उच्च विद्यालय निसिजा व सबार पंचायत सरकार भवन, 21 जुलाई अमाव पंचायत सरकार भवन, भितरीबांध पंचायत सरकार भवन में शिविर लगेगा बीडीओ ने निर्देश दिया है कि सहयोग शिविर से पूर्व ही आवेदन प्राप्त किये जायेंगे, ताकि शिविर के दिन शिकायतों का प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जा सके. इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे व स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का निपटारा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










