कैमूर में टेंपो चालक को बीच बाजार से जबरन उठाया, 2 घंटे बाद सामने आई पूरी सच्चाई

रामगढ़ थाना
Kaimur Tempo Driver Detained : कैमूर जिले के रामगढ़ बाजार में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देवहलिया ऑटो स्टैंड के पास खड़े एक टेंपो चालक को कुछ लोग जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
Kaimur Tempo Driver Detained : कैमूर जिले के रामगढ़ बाजार में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देवहलिया ऑटो स्टैंड के पास खड़े एक टेंपो चालक को कुछ लोग जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि करीब दो घंटे बाद पता चला कि युवक को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फोन नंबर की गलतफहमी में उठाया था और बाद में उसे सुरक्षित दुर्गावती थाने पहुंचा दिया गया.
ऑटो स्टैंड से जबरन ले गए युवक
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ निवासी आकाश कुमार शनिवार शाम अपने टेंपो के साथ देवहलिया ऑटो स्टैंड पर खड़ा था. इसी दौरान एक चारपहिया वाहन से कुछ लोग उतरे और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर देवहलिया की ओर चले गए. घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
Kaimur News : फोन करने पर खुला पूरा मामला
घटना की सूचना मिलते ही आकाश का भाई विशाल रामगढ़ थाना पहुंचा. इस दौरान उसने आकाश के मोबाइल पर कॉल किया. फोन उठाने पर आकाश ने बताया कि उसे यूपी पुलिस अपने साथ ले गई है. परिजनों ने साथ मौजूद पुलिसकर्मी से बात की तो उन्होंने बताया कि फोन नंबर की गलतफहमी के कारण आकाश को उठा लिया गया था. उन्होंने परिजनों से दुर्गावती थाना पहुंचने को कहा, जहां युवक को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया.
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
रामगढ़ बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटा इलाका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार उत्तर प्रदेश पुलिस बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाती है, जिससे परिजनों में भ्रम और दहशत का माहौल बन जाता है.
पहले भी विवादों में रही है कार्रवाई
कुछ समय पहले गाजीपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को रामगढ़ थाना क्षेत्र से बिना सूचना उठाए जाने का मामला सामने आया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. वहीं एक अन्य मामले में गहमर थाना से एक युवक को रामगढ़ पुलिस ने छुड़ाया था. उस घटना पर कैमूर पुलिस की आपत्ति के बाद गाजीपुर पुलिस के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई थी.
स्थानीय लोगों ने उठाई समन्वय की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए. बिना सूचना कार्रवाई होने से अनावश्यक अफवाहें फैलती हैं और आम लोगों में भय का माहौल बन जाता है.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










