कैमूर न्यूज: नींद खुली तो गायब थी बाइक, सीधे थाने पहुंचा पीड़ित

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के केकढ़ा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित विनय कुमार सिंह ने बताया कि रात में बाइक घर के बाहर खड़ी कर सोने गए थे, लेकिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Kaimur News(विनोद कुमार): जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केकढ़ा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने मोहनिया थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है. पीड़ित की पहचान केकढ़ा गांव निवासी राम शीष सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है.

नींद खुली तो बाइक गायब

पीड़ित विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा कर खाना खाने के बाद सोने चले गए. बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो बाहर खड़ी मोटरसाइकिल गायब थी. पहले तो उन्हे लगा कि किसी परिजन ने बाइक हटाई होगी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला तो चोरी की आशंका हुई.

विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा गांव और आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद वह मोहनिया थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देकर पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की.

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही

इधर, मामले को लेकर मोहनिया थाने के एसएचओ आलोक कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे फोन पर बताया कि बाइक चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन