Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में आज बैठेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल

Kaimur News कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. आज मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी गयी है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. आज मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी गयी है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी सेवा सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक संचालित होगी, जहां मरीज इन डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं. आज ओपीडी में तैनात रहने वाले डॉक्टरों की सूची

मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और उनके विभागों की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है

विभाग चिकित्सक का नाम 

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ रंजन कुमार प्रकाश

जेनरल सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि रंजन प्रकाश

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा नारायण

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति सुकन्या

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी ममता गुप्ता

मरीजों के लिए विशेष सलाह

गर्मी और उमस के इस मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे ओपीडी के निर्धारित समय (सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक) के भीतर ही अस्पताल पहुंचें. धूप से बचने के लिए अपने साथ पानी की बोतल और छाता या गमछा जरूर रखें, ताकि अस्पताल परिसर में कतार में खड़े होने के दौरान परेशानी न हो.

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन