Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में ओपीडी डॉक्टर शेड्यूल जारी, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में ओपीडी डॉक्टर शेड्यूल जारी, देखें पूरी लिस्ट

सदर अस्पताल

Kaimur News कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज देने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज देने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सोमवार, 29 जून को ओपीडी में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चालू रहेंगी.

सोमवार का ओपीडी डॉक्टर रोस्टर 

(समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक): मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की विभागवार सूची नीचे दी जा रही है, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही डॉक्टर से परामर्श ले सकें:

विभाग विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम

सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ अभिलाष चंद्रा

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सीतेश कुमार 

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेश कुमार 

सामान्य सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा 

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह 

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मधु यादव 

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति सुकन्या 

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर 

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा 

मरीजों के लिए जरूरी गाइडलाइन  

अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से अपील की जाती है कि वे सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन (पर्ची) जरूर कटवा लें, ताकि समय पर डॉक्टरों से परामर्श और मुफ्त दवाइयों का लाभ मिल सके .

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन