Kaimur News : संडे को भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश के बावजूद जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश के बावजूद जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को भी मौसम का यही कड़ा मिजाज बरकरार रहने की आशंका है. दिन में बादलों के बीच से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को जमकर परेशान करेगी, हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक जिले में इसी प्रकार की तपिश और उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है. इस दौरान पारा 36 से 38 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. लगातार चल रही पुरवा हवा, ऊंचे न्यूनतम तापमान और हवा में 73 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) के कारण उमस से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

आज कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख

रविवार को जिले में तापमान और हवा की संभावित स्थिति कुछ इस प्रकार रहने का अनुमान है:

अधिकतम तापमान: लगभग 37 से 39 डिग्री सेल्सियस.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस.

बादल और बारिश: सुबह और शाम के वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

हवा की रफ्तार: पूरब से पश्चिम की ओर 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.

मौसम के इन तीखे तेवरों को देखते हुए साफ है कि रविवार की छुट्टी के दिन भी कैमूर वासियों को इस चिपचिपी गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन